मधुबनी, जून 20 -- मधुबनी, निज संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय के सभागार में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला स्तरीय प्रबुद्धजन विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष सतीश ठाकुर ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वंदे मातरम् गीत के साथ हुई। मुख्य अतिथि बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेन्द्र पासवान का पाग, चादर और बुके देकर स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर बना मजबूत राष्ट्र : मंत्री अपने संबोधन में...