बुलंदशहर, सितम्बर 18 -- प्रदेश के पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया में एक सशक्त और गौरवशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। मोदी का जीवन प्रेरणा स्रोत है और सेवा पखवाड़ा जैसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता एवं सेवा भाव को और मजबूत करते हैं। गुरुवार को नगर के डीएम रोड स्थित ग्रीन इंडिया होटल में भाजपा के प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम को पूर्व मंत्री सुरेश राणा बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन को राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित किया है। सेवा पखवाड़ा अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान तक सेवा कार्य पहुंचाना है। भाजपा कार्यकर्ता लगातार जनकल्याणकारी कार्यों में जुटे हैं। संचालन भाजपा प्रबुद्ध संव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.