मोदी के नेतृत्व में भारत ने दिखाई आर्थिक ताकत : सरावगी
पटना, सितम्बर 1 -- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की वास्तविक जीडीपी में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की मजबूत आर्थिक बुनियाद, प्रभावी नीतियों और बढ़ते वैश्विक विश्वास का प्रमाण बताया है। मंगलवार को जारी बयान में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब दुनिया युद्ध, भू-राजनीतिक तनाव, ऊर्जा संकट, आपूर्ति-श्रृंखला में व्यवधान और आर्थिक अनिश्चितता से जूझ रही है, तब भारत की अर्थव्यवस्था का 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ना नए भारत की ताकत और आत्मविश्वास को दर्शाता है। सरावगी ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की औसत वृद्धि करीब 3 प्रतिशत के आसपास रहने के बीच भारत ने 7.8 प्रतिशत की विकास दर हासिल की है। यह भी पढ़ें- अर्थव्यवस्था को लेकर अपने आरोपों के लिए माफी मांगे राहुल ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.