मोदी के जन्मदिवस पर शहर से देहात तक दीपों की दमक
बदायूं, सितम्बर 18 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गुरुवार को जिले में अद्भुत उत्साह का माहौल देखने को मिला। सेवा और समर्पण के प्रतीक इस खास दिन को यादगार बनाने के लिये जिले में अनगिनत मिट्टी के दीपक प्रज्ज्वलित किए गये, जिससे पूरा जनपद रोशनी से जगमगा उठा। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने डायट स्थित ऑडिटोरियम एवं रानी लक्ष्मीबाई चौराहे पर आर्शीवाद के दीप जलाये और प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कलक्ट्रेट, विकास भवन, बीएसए कार्यालय, डीआईओएस कार्यालय, एआरटीओ कार्यालय समेत अन्य सभी सरकारी कार्यालयों पर आर्शीवाद के दीप जलाये गये। इसके अलावा करीब 200 निर्मित परियोजनाओं, गंगा घाट, विद्यालयों, चिकित्सालयों एवं 1037 ग्राम पंचायतों, 21 नगर निकायों में शाम सात बजे दीया प्रज्जवलित किये गये। विभिन्न योजनाओं के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.