रुद्रपुर, सितम्बर 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ग्राम राधाकांतपुर में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग के नेतृत्व में फलदार पौधों के साथ रैली निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु होने की कामना की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विकासपरक योजनाओं से देश को नई दिशा मिली है। जन्मदिन के अवसर पर फलदार पौधों के साथ रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। यह भी पढ़ें- भाजपा युवा मोर्चा ने चलाया वृहद स्वच्छता और पौधरोपण अभियान रैली में ग्राम प्रधान जगजीत सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य पवित्र ढाली, मीना ...