नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर जमकर निशाना साधा है। आप के आरोप हैं कि चड्ढा प्रधानमंत्री नरेंद्र 'मोदी से डरते हैं'। साथ ही आरोप लगाए कि बोलने के लिए मिलने वाले समय का इस्तेमाल समोसे सस्ते कराने में लगा देते हैं। आप के आरोप हैं कि जब मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रस्ताव लाया गया, तब चड्ढा ने उसपर साइन भी नहीं किए थे। पार्टी ने गुरुवार को उन्हें उपनेता पद से हटाने के लिए सचिवालय को पत्र लिखा था।एयरपोर्ट पर महंगा समोसा मुद्दे पर घेरा आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने चड्ढा पर कई आरोप लगाए। उन्होंने लिखा, 'हम केजरीवाल के सिपाही हैं। निडरता पहली पहचान है हमारी। कोई मोदी से डर जाए तो लड़ेगा क्या देश के लिए? संसद में थोड़ा सा समय मिलता है बोलने का पार्टी को, उसमें या तो देश बचाने का संघर्ष कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.