वार्ता, अप्रैल 22 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 28 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र काशी का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरे से पहले उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने सियासी हलचल तेज कर दी है। बुधवार को लहुराबीर स्थित अपने आवास के कैंप कार्यालय में अजय राय अपनी पत्नी रीना राय के साथ मीडिया के सामने आए और एक पोस्टर जारी कर प्रधानमंत्री पर सीधा हमला बोला। अजय राय ने जसोदा बेन को सम्मान दिलाने की मांग करते हुए एक पोस्टर जारी किया। उन्होंने भाजपा के 'नारी वंदन' अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा, 'नारी सम्मान की बात करने वाले असल में महिलाओं का कितना सम्मान करते हैं, यह हर कोई जानता है। जो लोग नारी वंदन की बात करते हैं, उन्हें सबसे पहले जसोदा बेन को उचित सम्मान देना चाहिए।'उन्होंने आगे कहा कि असली नारी सम्मान का उदाहरण यह है कि उनकी धर्मप...