मोदी के काम घर-घर पहुंचाएगी भाजपा, उत्तराखंड में 1 दिन पहले शुरू होगा 'सेवा संकल्प' अभियान
देहरादून, अगस्त 31 -- Narendra Modi 25 years journey: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से देशभर में भाजपा विशेष अभियान शुरू कर रही है। इसमें मोदी के पीएम-सीएम रहते 25 वर्ष के काम को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। हालांकि उत्तराखंड में इसकी शुरुआत एक दिन पहले से हो रही है। भाजपा पूरे उत्तराखंड में 16 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। सेवा संकल्प अभियान की वर्कशॉप में धामी ने कहा कि विकसित भारत निर्माण के साथ सबको मिलकर सेवाकार्य भी आगे बढ़ाने हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से बेहतर कोई अवसर नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री ने शरीर के रोम-रोम व हर क्षण को राष्ट्र को समर्पित किया है। सात अक्तूबर को सीएम और पीएम पद पर रहते हुए उनकी देश सेवा का सफर 25वें वर्ष में पहुंच जाएगा। उनके हर फैसले में देशहित सर्वोपरि है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.