देहरादून, अप्रैल 13 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को दून में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनज़र गढ़ी कैंट स्थित जसवंत सिंह आर्मी ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर व्यवस्थाओं को बारिकी से देखते हुए संबंधित अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग सुविधाएं, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था और स्वच्छता सहित सभी आवश्यक पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आयोजन में आने वाले लोगों की सुविधा सर्वोपरि रहे और इसके लिए सभी इंतजाम निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ किए जाएं। मुख्यमंत्री ने सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर देते हुए विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल रखने को कहा। यह भी पढ़े...