नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- नई दिल्ली, मदन जैड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन देशों की यात्रा कई मायनों में महत्वपूर्ण है। तीन में से दो देश जॉर्डन और ओमान इस्लामिक देश हैं तथा इस्लामिक देशों के संगठन के सदस्य भी हैं। इथोपिया में भी खासी मुस्लिम आबादी है लेकिन यह देश भारत की ग्लोबल साउथ नीति के नजरिये से महत्वपूर्ण है। वैश्विक कूटनीति के हिसाब से इस यात्रा को इस्लामिक देशों के साथ रिश्तों को लगातार मजबूत बनाने की भारत की दूरगामी रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है। अरब देशों के साथ भारत के रिश्ते लगातार प्रगाढ़ हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार इस्लामिक देशों की यात्राएं कर रहे हैं। इसमें पाकिस्तान के लिए भी संदेश है। पाकिस्तान इस्लामिक देशों के बीच जाकर कभी कश्मीर को लेकर तो कभी भारत में मुस्लिमों के मुद्दे पर भारत के खिलाफ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.