कानपुर, अगस्त 17 -- कानपुर। स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के भाषण सुनने की योजना के तहत दीदारगंज, पटना, बिहार से एक किशोर 14 अगस्त को ट्रेन में दिल्ली जाने को सवार हुआ। रास्ते में यात्रियों ने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की तो किशोर का मन बदल गया। किशोर कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन से उतर गया। रविवार को आधी रात के बाद चेकिंग के दौरान किशोर जीआरपी प्रभारी ओएन सिंह को घूमते संदिग्ध अवस्था में दिखा। किशोर को थाने लाकर ओएन सिंह ने पूछताछ की तो उसने सच कबूला। घरवालों और थाना पुलिस से संपर्क किया तो वहां पर अपहरण का मुकदमा दर्ज था। बिहार पुलिस और किशोर के परिजन सोमवार को कानपुर आकर उसे अपने साथ लिवा ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...