नई दिल्ली।, सितम्बर 13 -- Modi Cabinet Reshuffle: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन और सरकार के लिए अगला एक महीना गहमागहमी से भरा रह सकता है। केंद्र सरकार में जिस तरह से विभिन्न मंत्रालयों और मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा हो रही है, उसे देखते हुए केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल की संभावनाएं बनती दिख रही है। दूसरी तरफ संगठन में भी केंद्रीय संसदीय बोर्ड, केंद्रीय चुनाव समिति, राज्यों के संगठन प्रभारियों व चुनावी वाले राज्यों के लिए चुनाव प्रभारियों व सह प्रभारियों की जल्द नियुक्ति की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के तीसरे कार्यकाल का दो साल से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन कैबिनेट का विस्तार और फेरबदल नहीं हुआ है। इस बीच कई मंत्रियों के इस्तीफे के बाद मंत्रालय खाली भी हुए हैं। बीते कुछ महीनों से इसे लेकर कवायद भी चल रही है, ...