लखनऊ, अप्रैल 2 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।पीएम मोदी, सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति पर अभद्र टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई। यह टिप्पणी नितिन विश्वकर्मा की इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट हुई। अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक शिशिर चतुर्वेदी ने तहरीर में लिखा कि आरोपी नितिन विवेकखंड का रहने वाला है। उसने इंस्टाग्राम आईडी से देश की बहन-बेटियों को गालियां दीं। पीएम और भारतीय संस्कृति एवं सनातन पर अभद्र टिप्पणी की। अश्लील वीडियो भी उसके द्वारा पोस्ट किए जाते हैं। आरोप लगाया कि आरोपी नितिन किसी मुस्लिम संगठन से जुड़ा हुआ है। इस वजह से वह इस तरह की अभद्र और देश विरोधी पोस्ट कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.