मिर्जापुर, जुलाई 3 -- लालगंज,हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल ने दावा किया कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी दर में कमी आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक पूरी तरह सक्रिय है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनता के बीच जाएगी। विपक्ष के बेरोजगारी संबंधी आरोपों को उन्होंने तथ्यों से परे बताया। वे लालगंज क्षेत्र के बल्हिया खुर्द गांव में गुरूवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।उन्होने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में बेरोजगारी दर लगभग 6.5 प्रतिशत थी जो अब घटकर करीब 3.5 प्रतिशत रह गई है। यह भाजपा सरकार की विकास और रोजगारोन्मुखी नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाज...