नई दिल्ली, फरवरी 18 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की कार डिप्लोमेसी चर्चा में है। फ्रांस के राष्ट्रपति अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी के साथ एक ही कार में साथ नजर आए। इसे दोनों नेताओं की पर्सनल केमिस्ट्री के साथ परस्पर संबधों को मजबूत बनाने से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले भी मोदी कई वैश्विक नेताओं के साथ कार में एक साथ सफर कर चुके हैं। पूर्व विदेश सचिव शशांक का कहना है कि इस तरह कार में एक साथ बैठना कूटनीति में सांकेतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण होता है। यह नेताओं की पर्सनल केमिस्ट्री का संकेत देता है। साथ ही यह भी दर्शाता है कि वे किस तरह आपसी संबंध और भरोसे को महत्व देते हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2014 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ पहली बार इस क...