नई दिल्ली, फरवरी 27 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात का दौरा करेंगे। राजस्थान के अजमेर में मोदी 14 वर्ष की आयु की लड़कियों के लिए ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री अजमेर में 16,680 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। मोदी वहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद मोदी रविवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी का दौरा करेंगे, जहां वह सड़क, रेल और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन या आधारशिला रखेंगे और साथ ही तीन नए आकाशवाणी एफएम रिले ट्रांसमीटर का लोकार्पण करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.