वाराणसी, अप्रैल 28 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के प्रवास पर मंगलवार को काशी आ रहे हैं। यहां 6,332 करोड़ रुपये की 163 परियोजनाओं की सौगात देंगे। मंच से बनारस-पुणे और अयोध्या-मुंबई दो नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। वह बरेका इंटर कॉलेज मैदान में जनआक्रोश महिला सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। अगले दिन बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने जाएंगे। एमएलसी एवं प्रदेश भाजपा सह प्रवक्ता धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक पांच माह के लंबे अंतराल के बाद प्रधानमंत्री का 54वां दौरा होने जा रहा है। हर बार की तरह मोदी एक बार फिर काशीवासियों की झोली में अरबों रुपये की सौगात देंगे। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.