पटना, मई 8 -- बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नवगठित कैबिनेट में विपक्ष परिवारवाद का आरोप लगाने लगा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार कैबिनेट में 35 में से 17 मंत्री परिवारवादी हैं। उन्होंने कहा कि 3 मंत्री तो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे हैं। तेजस्वी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परिवारवाद के पोषक हैं, इसका उदाहरण सम्राट कैबिनेट में देखने को मिल रहा है। अब पीएम किसे शहजादा और युवराज कहेंगे? राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने पटना स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद परिवारवादी हैं। उनके पिता शकुनी चौधरी मंत्री रहे हैं, मां विधायक रहीं और एक भाई चुनाव भी लड़ चुके हैं। डिप्टी सीएम विजय च...