हापुड़, मार्च 2 -- गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र में स्थित एक भट्ठे से प्रेमिका को लेकर भागे प्रेमी को प्रेमिका के परिजन ने सिंभावली में धर दबोचा। प्रेमी की उन्होंने जमकर धुनाई की। उसके बाद सिंभावली पुलिस उनको थाने लेकर चली गई। जनपद संभल निवासी व्यक्ति अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र में स्थित ईट के भट्ठे पर मजदूरी करता है। उसके परिवार के लोग भी वहां पर रहते है। बताया गया है कि उनकी बेटी रविवार की देर रात को लापता हो गई। बेटी के लापता होने पर उन्होंने उसको तलाश किया तो बेटी उनको सिंभावली में मिल गई जिसके बाद उनके ही गांव निवासी एक युवक भी था। दोनों ने एक साथ रहने की बात कहीं तो युवती के परिवार के लोगों ने युवक को पीटना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी सिंभावली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्ष को थाने लेकर ...