मोदीनगर विकासखंड में दिव्यांग शिविर लगेगा
गाज़ियाबाद, मई 14 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले में दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित करने के लिए उनका चिह्नांकन किया जाएगा। इसके लिए 15 मई (आज) को मोदीनगर विकासखंड के पतला में दिव्यांग शिविर लगेगा। जिला दिव्यांगजन अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि जिले में दिव्यांगों को सहायक उपकरण का वितरण करने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 15 मई को मोदीनगर विकासखंड में शिविर लगाया जाएगा। इसमें विशेषज्ञ परीक्षण कर चिह्नित करेंगे। उसके बाद दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। इसके साथ में शिविर में दिव्यांगों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं पेंशन योजना, रेल, बस पास, दुकान संचालन और निर्माण योजना आदि की जानकारी देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.