गाज़ियाबाद, अप्रैल 29 -- गाजियाबाद, आयुष गंगवार। मोदीनगर में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति की योजना का काम 20 माह बाद भी शुरू नहीं हो पाया। जनप्रतिनिधियों ने मोदीपोन वार्ड में होने वाले कार्य को शुरू नहीं होने दिया था। दूसरे वार्ड में कार्य कराने का प्रस्ताव दिया, जिस पर आज तक फैसला नहीं हो पाया है। 24 घंटे निर्बाध पेयजल आपूर्ति। पानी को टंकी में भरने की जरूरत नहीं और पानी की बर्बादी भी कम हो, सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए जिले में दो वार्डों को चुना था। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में नगर निगम क्षेत्र के कविनगर वार्ड और मोदीनगर नगर पालिका परिषद् के मोदीपोन वार्ड का चयन किया था। जल निगम के सर्वे के आधार पर चने गए दोनों वार्डों के लिए करीब दो साल पहले टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई और सितंबर 2024 में कार्य शुरू होना था। कविनगर वार्ड में काम शुरू हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.