बदायूं, जनवरी 11 -- बदायूं, संवाददाता। मोदीनगर में आयोजित उत्तर प्रदेश भारोत्तोलन प्रतियोगिता और अस्मिता राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पहले दिन बदायूं की बेटियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। जनपद की बेटियों ने कुल छह पदक जीतकर जिले का नाम पूरे प्रदेश और देश में रोशन किया है। प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण कुमारी मानसी चामुंडा रहीं। उन्होंने 48 किलो भार वर्ग में अपनी ताकत का लोहा मनवाते हुए जूनियर वर्ग में दो स्वर्ण और सीनियर वर्ग में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। विशेष बात यह है कि मानसी ने स्लैब में कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड की बराबरी कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं संतोषी कुमारी 48 किलो सीनियर वर्ग में रजत पदक हासिल किया। साथ ही वंशिका यादव 53 किलो जूनियर वर्ग में रजत पदक जीतकर जनपद का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर संरक्षक महेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.