गाज़ियाबाद, जनवरी 30 -- गाजियाबाद, संवाददाता। जिले में यूपी वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से आईडब्लूएलएफ राष्ट्रीय सीनियर, जूनियर और यूथ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। चैंपियनशिप तीन फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित होगी। इसमें ओलंपियन मीरा बाई चानू के साथ अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे। आयोजक सचिव विजय शर्मा ने बताया कि मोदीनगर स्थित यादव फार्म हाउस में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ तीन फरवरी को किया जाएगा और चार फरवरी से प्रतियोगिता के मैच खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि पूरे देश से खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। कुल 885 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में पंजीकरण कराया है। इसमें पुरुष और महिला, दोनों वर्ग के मैच खेले जाएंगे। प्रतिदिन 80 खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा। प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.