गाज़ियाबाद, मार्च 15 -- मोदीनगर, संवाददाता। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर सीकरी पेट्रोल पंप के सामने स्थित एक कॉलोनी में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। सीकरी पेट्रोल के सामने एक आवासीय कॉलोनी में रविवार सुबह दस बजे अजगर दिखाई दिया। कॉलोनी के लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दस मिनट में अजगर को रेस्क्यू कर लिया। अजगर पांच फीट लंबा था और भटकता हुआ कॉलोनी में पहुंच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.