मोदीकोला में पीवीटीजी जागरुकता शिविर
साहिबगंज, मई 29 -- पतना। प्रखंड के मोदीकोला पंचायत भवन में पीवीटीजी समुदाय के लिए जन जागरुकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन शुक्रवार को हुआ। मौके पर पीएम जनमन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, पेंशन, जनधन खाता, मुद्रा लोन सहित अन्य व योजनाओं के लिए आवेदन भी भराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 25 से अधिक पीवीटीजी समुदाय के लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवा दी । मौके पर डॉ कुणाल किशोर, डॉ सुमन सौरभ, फैजल अंसारी, पदमावती थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.