पटना, मार्च 1 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जन्मदिन पर बधाई दी है। दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सीएम को बिहार की तरक्की के लिए लगातार काम करने वाला दूरदर्शी नेता बताया है। नीतीश कुमार आज 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। पटना से उनके गांव नालंदा के कल्याण बीघा तक समारोह का आयोजन किया गया है। जदयू ऑफिस में केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया। पटना के चौक चौराहों पर पोस्टर लगाकर उनके लिए भारत रत्न की मांग की गयी है। जनता दल यूनाइटेड, जेडीयू के कार्यकर्ता इसे विकास दिवस के रूप में मना रहे हैं। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा कि नीतीश कुमार ऐसे प्रगतिशील नेता हैं जो थकते नहीं। वर्षों से उन्होंने बिहार की तरक्की के लिए सेवा की। उनकी दूरदर्शिता और बिहार के विका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.