नई दिल्ली, अगस्त 7 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की अगुआई में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चले छात्र आंदोलन के बाद एक सर्वे में युवाओं और देश का मूड भांपने की कोशिश की गई है। सी वोटर के इस सर्वे में यह पता लगाने की कोशिश की गई है कि पेपर लीक के मुद्दे पर देश की राय क्या है और लोग सरकार के कदम से कितने संतुष्ट या असंतुष्ट हैं। इसमें इस सवाल का जवाब भी मिला है कि युवाओं के बीच किस नेता की लोकप्रियता अधिक है। सी-वोटर (Cvoter) के सर्वे के मुताबिक पीएम मोदी अब भी युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय हैं, जबकि अभिजीत दीपके तीसरे स्थान पर हैं। सी वोटर की ओर से किए गए ताजा सर्वे के आंकड़े गुरुवार को इंडिया टुडे चैनल पर दिखाए गए। सी-वोटर की ओर से पूछा गया था कि शिक्षा सुधार के लिए सरकार की क्या प्राथमिकता होनी चाहिए थी? इसके जवाब में 27.2 फीसदी ने कहा 'मंत्री क...