अयोध्या, अप्रैल 17 -- अयोध्या,संवाददाता। राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा मोदहा रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की चार लेन परियोजना में से दो लेन पर यातायात खोल दिया गया है, जबकि शेष दो लेन पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिसे जून महीने तक पूरा कर चालू कर दिया जाएगा। हाल ही में अभी हल्कारा का पुरवा में बने ओवरब्रिज की भी दो लेन चालू की गई थी।मौदहा आरओबी चार लेन का आधुनिक ओवरब्रिजशहरवासियों और श्रद्धालुओं के लिए ट्रैफिक जाम से स्थायी राहत प्रदान करेगा। मोदहा आरओबी की कुल लंबाई साढ़े छह सौ मीटर (650 मीटर) है। इसमें रेलवे का हिस्सा लगभग 72 मीटर का है। पूरा ओवरब्रिज फोर लेन का बनाया गया है, जो भारी वाहनों सहित सभी प्रकार की यातायात को सुगमता से संभाल सकेगा। इस परियोजना पर लगभग 155 करोड़ रुपये की लागत आई है। निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता वाले सामग्री औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.