जौनपुर, मार्च 20 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। जीवन में रंगों का बहुत महत्व है। पीला रंग आध्यात्मिक ओज की वृद्धि करता है, लाल रंग सफलता और ऊर्जा का प्रतीक है जबकि हरा रंग शांति एवं पुष्टि दायक कहा गया है। रंगों से जीवन में खुशियां आती है। वर्ष भर के आपसी बैर भाव भुलाकर आपस में गले मिल प्रेम का पैगाम देने के लिए आती है रंगों का महापर्व होली। यह बातें नगर के मोती कॉम्लेक्स में आयोजित होली मिलन समारोह में मोदनवाल समाज के बंधुओ ने व्यक्त किया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए चौधरी हरिशंकर लाल मोदनवाल ने कहा कि होली सम्मिलन, मित्रता एवं एकता का पर्व है। सभी द्वेष भाव भुलाकर सबसे प्रेम और भाईचारे से मिलना चाहिए। एकता, सद्भावना एवं सोल्लास का परिचय देना चाहिए। यही इस पर्व का मूल उद्देश्य है। इस अवसर पर समाज के सभी लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल ल...