जौनपुर, मार्च 17 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के शाहपंजा स्थित श्री संगत जी मंदिर प्रांगण में सोमवार की रात मोदनवाल समाज का रंगारंग होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में लोगों ने गुलाल और फूलों से होली खेलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भजन गायक पंडित दुर्ग विजय मिश्र ने होली के भव्य गीत प्रस्तुत किए गए समाज के बच्चों और बच्चियों ने तमाम रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी व संभाजी पर आधारित कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि के पूर्व चायल विधायक संजय कुमार गुप्त द्वारा कुल देवता के गौरव का बखान किया गया। वह उनसे प्रेरणा लेने का आवाहन भी किया। अध्यक्ष अनिल मोदनवाल ने आगंतुकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस प्...