जहानाबाद, जनवरी 22 -- घोसी, निज संवाददाता मोदनगंज प्रखंड के चरुइ पावर सबस्टेशन में जेइ के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में बिजली विभाग के कनीय अभियंता कृष्ण कन्हैया के बयान पर चरुइ निवासी राजीव शर्मा के विरुद्ध ओकरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना के संदर्भ में कनीय अभियंता कृष्ण कन्हैया का बताना था कि वह अपने कार्यालय से जैसे ही ड्यूटी खत्म कर बाहर निकले तभी राजीव शर्मा नामक युवक उनके साथ धक्का मुक्की और गाली गलौज करने लगा। इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना के संदर्भ में थाना अध्यक्ष का बताना है कि पुलिस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और घटना में शामिल युवक के विरुध आगे की कार्रवाई जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...