सासाराम, मार्च 9 -- बिक्रमगंज, हिटी। काराकाट प्रखंड क्षेत्र के मोथा बावन बिगहा पोखरा परिसर से सोमवार को श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह श्री सूर्यनारायण महायज्ञ प्राण-प्रतिष्ठा महामहोत्सव के उपलक्ष्य में ध्वज यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर विद्वतजनों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर ध्वज पूजन किया गया। जिसके बाद ध्वज को मोथा गांव में भ्रमण कराया गया। बताया जाता है कि ध्वज यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए महायज्ञ की सफलता के लिए प्रार्थना करते नजर आए। यज्ञ समिति के अनुसार, महायज्ञ पांच मई से प्रारंभ होकर 11 मई तक आयोजित होगी। महायज्ञ लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा। यज्ञ के लिए छह मई को जलयात्रा,10 मई को प्राण-प्रतिष्ठा महामहोत्सव तथा 11 मई को महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.