देहरादून, फरवरी 17 -- मसूरी क्षेत्र में मोती लाल नेहरू मार्ग, वेवरली चौक पर जाम लगने से लोग परेशान रहे। स्कूली छात्रों को जाम में फंसकर परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। विगत दिनों कैंप्टी स्टैंड के निकट खुदाई के दौरान यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद प्रशासन द्वारा रूट डायवर्ट कर दिया गया।इसके बाद वाहनों को हरनाम सिंह मार्ग से जीरो पॉइंट भेजा जा रहा है लेकिन बीच मार्ग पर टैक्सी और अन्य वाहन खड़े होने से लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है। इस स्थान पर कई नामी स्कूल भी हैं जिसके कारण छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी और कैंप्टी फॉल जाने वाले लोगों को भी इसी मार्ग से भेजा जा रहा है। क्षतिग्रस्त मार्ग को बनने में लगभग एक से दो माह का समय लग सकता ...