देहरादून, अप्रैल 6 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। मोती बाजार स्थित एक व्यापारी के गोदाम में आग लगाने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को संरक्षण में लिया है। आरोपी ने पूछताछ में आग लगाने का कोई स्पष्ट कारण तो नहीं बताया, लेकिन पुरानी रंजिश के चलते दो अन्य युवकों को इस मामले में फंसाने का प्रयास जरूर किया। पुलिस ने सोमवार को किशोर को बाल सुधार गृह में पेश किया।शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि मोती बाजार निवासी व्यापारी तरुण तनेजा ने रविवार को केस दर्ज कराया। बताया कि बीते एक अप्रैल की रात करीब आठ बजे उनके गोदाम में आग लग गई थी। दमकल और पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया गया। अगले दिन छत पर जाने पर परिवार को गोदाम के पीछे एक लकड़ी की सीढ़ी और पास ही कैंची पड़ी मिली। शक होने पर आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो एक संदिग्ध किशोर वहां आत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.