भदोही, जून 30 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी के अन्नदाताओं की अर्निंग मोती की खेती करके चमकेगी। साथ ही भूगर्भ जल स्तर भी ऊंचा होगा। इसे लेकर विभाग ने तैयारियां की हैं। मोती की खेती करने पर किसानों को 50 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। मोती संवर्धन योजना के तहत किसानों की आय बढ़ाने का काम होगा।बता दें कि जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहली बार इसकी शुरूआत की जा रही है। तालाबों में मोती की खेती संग किसान मछली का पालन भी कर सकेंगे। जिले में वैसे तो 1250 से अधिक सरकारी तालाब हैं। इसके अलावा लघु सिंचाई, कृषि विभाग की तरफ से खेत तालाब योजना में तालाबों की खोदाई कराई जाती है। यह भी पढ़ें- मिलेट्स प्रसंस्करण व विपणन केंद्र के लिए 10 जुलाई तक करें आवेदन जिसका उद्देश्य जल स्तर को सुधारना। अब जल स्तर सुधार के साथ ही किसान मत्स्य पालन कर मोती का कारोबार क...