पीलीभीत, मार्च 6 -- पीलीभीत। जनपद में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अन्तर्गत मोती की खेती कराई जा रहीं है। अब तक जनपद भर में सात लोग मोती की खेती करने लगे हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा। प्रथम चरण में ब्लाक अमरिया क्षेत्र के सरैंदा पट्टी में किसान वीरपाल के यहां तालाब में मोती की खेती कराई जा चुकी है। अब द्वितीय चरण में छह और किसानों को परमिला मिस्त्री, चमेली वाछड़, नीलिमा अग्रवाल, कश्मीर कौर, कांड्रेड जूलियन एवं मसूद हसन खान को राष्ट्रीय आजीविका मिशन के समूह के अन्तर्गत मोती की खेती कराई जा रही है। मणि एग्रो हब लखनऊ के निदेशक आनंद त्रिपाठी और सीईओ डा.अयूब हुसैनी प्रोजेक्ट को संचालित कर रहे है। निदेशक आनंद त्रिपाठी ने बताया कि 62 रुपये की एक सीप होती है। इसमें दो मोती निकलते है। अगर दस हजार सीप को किसी तालाब में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.