आगरा, मार्च 28 -- मोती कटरा स्थित महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव की शुरुआत हुई। आचार्य चैत्य सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भक्ति का वातावरण बना रहा। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे पुष्पों और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया। भव्य अलंकरण किया गया। आसपास के क्षेत्र में तोरण द्वार लगाए गए। धार्मिक ध्वज और बैनर भी लगाए गए। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। कार्यक्रम के दौरान मंत्रोच्चार हुआ। शांतिधारा और विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह के सिद्धांतों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। आचार्य चैत्य सागर महाराज ने कहा कि यह महोत्सव केवल उत्सव नहीं है। यह आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक जागरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.