दुमका, दिसम्बर 23 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बासुकीनाथ-नोनीहाट मुख्य सड़क मार्ग पर जरमुंडी थाना क्षेत्र के मोतीहारा नदी पुल के पास रविवार की बीती रात एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि इस दुर्घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान जरमुंडी थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी बाबूराम बेसरा (35 वर्ष), पिता पांडा बेसरा के रूप में हुई है। वहीं घायल अमित किस्कू ( 22 वर्ष) , पिता सुंदरलाल किस्कू बारा गांव निवासी बताया जाता है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक पर सवार होकर नोनीहाट से अपने घर बारा लौट रहे थे। इस क्रम में मोतीहारा नदी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लोहे के पोल से टकरा गई। दुर्घटना के बाद 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी जरमुंडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.