बांका, मार्च 3 -- बाराहाट, निज प्रतिनिधि। मोतिहाट स्थित दुर्गा मंदिर में वर्चस्व को लेकर वर्षों से आ रहे मामले पर प्रशासनिक अधिकारियों ने विराम लगा दिया है।सोमवार को एसडीएम राजकुमार के नेतृत्व में आयोजित बैठक के दौरान यह निर्देश दिया गया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में मंदिर में पूजा आयोजित होगी।और इसके देखरेख का जिम्मा भी इन्हीं के कंधों पर होगा।ज्ञात हो पिछले कुछ वर्षों में मोतिहाट स्थित दुर्गा मंदिर परिसर और इसके आसपास का एक कीमती भूखंड पूर्णिया निवासी ओम प्रकाश सिंह के द्वारा खरीद ली गई थी। और उन्हीं के द्वारा मंदिर पर भी अपना दावा किया जा रहा था। पिछले वर्ष भी पूजा आयोजन को लेकर घमासान के बीच ओम प्रकाश सिंह ने स्वयं को मंदिर का अध्यक्ष घोषित करते हुए पूजा का आयोजन किया था। और ग्रामीणों को पूजा के आयोजन से दूर रखा था। जिससे...