मोतीलाल की 'दगाबाजी' से तेज प्रताप यादव हुए चौकन्ने, जेजेडी की पूरी कार्यकारिणी भंग
पटना, जून 23 -- बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) की पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। उन्होंने यह फैसला अपने निजी सहायक (पीए) मोतीलाल राय पर चोरी का आरोप लगाने के बाद की है। जेजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप ने सोमवार को पटना के सचिवालय थाने में मोतीलाल राय पर पार्टी फंड से 20 लाख रुपये कैश समेत अन्य कीमती सामान चुराने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद मंगलवार को उन्होंने मोतीलाल को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से हटा दिया। साथ ही जेजेडी के राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन को भंग करने की भी सूचना दी। जेजेडी चीफ तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह नए सिरे से पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश संगठन का गठन करेंगे। उन्होंने आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.