समस्तीपुर, मार्च 28 -- ताजपुर, निसं। ताजपुर में हाईवे किनारे स्थित मोतीपुर सब्जीमंडी में चैत्र नवरात्र के मौके पर महानवमी के दिन शुक्रवार को माता के दरबार में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। खोईंछा भरने को ले मंदिर से लेकर हाईवे के मुहाने तक बने भव्य पंडाल में काफी संख्या में महिलाएं कतारबद्ध होकर माता की ड्योढ़ी पर हाजिरी लगाने को देर तक अपनी बारी का इंतजार करती रही। इस अवसर पर ताजपुर, भेरोखड़ा, मोतीपुर, चकहैदर, रामापुर महेशपुर, फतेहपुर, गंगापुर, चकमधौल, लसकारा, आधारपुर, बंगरा, कस्बे आहर, रहीमाबाद, रजवा आदि गांव व टोले-मोहल्ले से आये सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ ने माता के दर्शन किये। माता के दरबार में पूजा-पाठ, विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण आदि में आयोजन कमेटी के पुजारी विष्णुदेव राय, पुरोहित पंडित रामानन्द मिश्र के अलावे पूजा कमेटी के इंद्रजीत सिंह,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.