समस्तीपुर, मार्च 6 -- ताजपुर। ताजपुर में हाईवे किनारे स्थित मोतीपुर सब्जीमंडी में स्थित मां मनोकामना दुर्गा मंदिर में चैती दुर्गा पूजा सह चैती मेला की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए आयोजन समिति के द्वारा पूजा को ले मंडी दुकानदारों के साथ संयुक्त बैठक कर इसे मूर्त रूप प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। जानकारी देते हुए पुजारी सह कमेटी के अध्यक्ष विष्णुदेव राय ने बताया कि आगामी 19 मार्च को कलश स्थापना के साथ ही चैत्र नवरात्र शुरू हो जाएगा। वर्ष 1998 में मंदिर की स्थापना हुई थी। पिछले ढाई दशक से भी अधिक समय से मोतीपुर सब्जीमंडी में चैती दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती रही है। साथ ही मंदिर परिसर में चार दिवसीय भव्य चैती मेला का भी आयोजन किया जाता है। इसके लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.