मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मोतीपुर बाजार में 19 से 26 मार्च तक होने वाली सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की सफलता को लेकर गुरुवार को वार्ड पार्षद शशि गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसकी जानकारी देते हुए संयोजक अरुण सिंघानिया ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें 1001 महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल होंगे। बताया कि प्रसिद्ध कथा वाचक देवी राधा किशोरी (वृंदावन) इस दौरान कथा वाचन करेंगी। मौके पर ओमप्रकाश अग्रवाल, नंदकिशोर निराला, नारायण मोदी, बैद्यनाथ प्रसाद, सुरेश गौतम, भोला राय, डॉ. एके आर्या, चंद्रभूषण कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.