मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड की पगहिया पंचायत के मुखिया पति मनोज कुमार पंडित ने गौसपुर निवासी भाग्यनारायण पंडित की घर पर चढ़कर पिटाई कर दी। घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मुखिया पति की कमर में पिस्टल भी दिख रही है। मामले को लेकर भाग्यनारायण पंडित ने बुधवार को थाना में आवेदन दिया है। उसने पुलिस को बताया कि वह एक दुकान पर बैठकर पंचायत के विकास को लेकर कुछ लोगों के साथ बात कर रहे थे। घर लौटे तो कुछ ही घंटे बाद मुखिया पति मनोज कुमार पंडित दरवाजे पर आ धमके और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बचाव करने आई पत्नी और पुत्री से भी मारपीट की। इधर, मनोज कुमार पंडित ने थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को लेकर भ्रमण कर रहे थे, तभी गौसपुर गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.