मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मोतीपुर थाने के सेंदुआरी गजसिंह गांव में गुरुवार की देर शाम हथियार से लैस अपराधियों ने मिट्टी बर्तन के व्यवसायी मकेश्वर पंडित (45) की गोली मार कर हत्या कर दी। उनकी साइकिल सड़क पर खड़ी थी। हत्यारे उसे खींचकर सड़क के नीचे खेत में ले जाकर सिर में गोली मार दी। उनके पास में मोबाइल और रुपये आदि मौजूद थे। कोई लूटपाट नहीं हुई है। आशंका है कि पुरानी दुश्मनी में उसकी हत्या की गई है। हालांकि, परिजन पुलिस को दुश्मनी को लेकर फिलहाल कुछ नहीं बता पा रहे हैं। घटना की सूचना पर पहुंची एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी, थानेदार संजीव कुमार सिंह ने जांच कर परिजनों से घटना की जानकारी ली। मकेश्वर के पिता बालजी पंडित ने पुलिस को बताया कि पुत्र प्रत्येक दिन मोतीपुर बाजार में सुबह दस बजे मिट्टी का बर्तन बेचने के लिए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.