मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शनि मंदिर के समीप शुक्रवार की रात रंजिश में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसमें पांच महिलाएं समेत सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल धर्मचंद यादव, रंजीता देवी, रंजना कुमारी, पायल कुमारी, संजना कुमारी, संतोष कुमार, सुमन देवी को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने धर्मचंद यादव, रंजीता देवी और संतोष कुमार को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके से संतोष कुमार एवं सुमन देवी को गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर घायल धर्मचंद यादव ने थाना में आवेदन दिया है। इसमें संतोष कुमार समेत अन्य लोगों को आरोपित किया है। धर्मचंद यादव ने पुलिस को बताया कि चीनी मिल के अंदर क्वार्टर में घुसकर आरोपितों ने परिजनों के साथ मारपीट कर आभूषण लूट लिया। वहीं, दूसरे गुट के सुमन कुमार न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.