मोतीपुर में दबंगों ने महिला को पीटा
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मोतीपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंगों ने डायन का आरोप लगा महिला की पिटाई कर दी। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले को लेकर पीड़िता ने थाना में शिकायत की है। इसमें शत्रुघ्न साह समेत अन्य को आरोपित किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह खाना बना रही थी, तभी सभी आरोपित आ धमके और गाली देने लगे। मना करने पर बाल पकड़ कर जमीन पर पटक कर पीटने लगे। बचाव में बेटा आया तो उसकी भी पिटाई कर दी। घर में घुसकर पेटी में रखे 28 हजार रुपए और गले से मंगलसूत्र छीन लिया। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.