मोतीपुर में ऑटो से उतारकर मां-बेटे को पीटा
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- मोतीपुर। थाना क्षेत्र के नरियार नवादा गांव के समीप सोमवार को ऑटो से उतारकर मां-बेटे की पिटाई कर दी। परिजनों ने आदित्य कुमार रंजन एवं उनकी मां को सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में जख्मी महिला के पुत्र राजेश रंजन ने गांव के ही बिंदा गिरि समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। बताया कि मां ऑटो से बीमार पिता का इलाज कराने मोतीपुर जा रहे थे। रास्ते में आरोपितों ने ऑटो से उतारकर मारपीट की। आरोपितों ने सोने की चेन व दस हजार रुपए निकाल लिया। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.