मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मोतीपुर बाजार में सोमवार की सरेशाम कार से खींच कर बीच सड़क पर चालक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली। मृतक लालबाबू राय के पुत्र गुलशन कुमार के बयान पर सुंदर सराय गांव के युवक सचिन कुमार के खिलाफ धारा 103 (1) के तहत केस दर्ज किया गया। दूसरी तरफ पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया और आरोपित की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी। आरोपित का पूरा परिवार घर छोड़कर फरार है। बताया जाता है कि आरोपित का पिता रेलवे कर्मचारी है। उसने हाल ही में कार खरीदी। सोमवार की शाम उसी कार को सचिन जाम के बीच रॉग साइड से निकलने की कोशिश कर रहा था, जिस पर लालबाबू ने उसे टोका। इसी बात पर उसने आपा खो दिया और लालबाबू को उसकी कार से खींच कर बीच सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.