लखीमपुरखीरी, मार्च 25 -- तिकुनियां कोतवाली के बनवीरपुर गांव निवासी भगौती प्रसाद अपने साथी दामोदर को पीछे बिठाकर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे किसी काम से बाइक से निघासन तहसील जा रहा था। इसी दौरान मोतीपुर पुल पर सामने से आ रहे सिंगाही थाने के निबौरिया गांव के अंकित और भगौती की बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें अंकित, भगौती और दामोदर तीनों सड़क पर गिरकर काफी घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि सूचना पर पहुंचे एसआई मोहित ने घायलों को खुद अस्पताल पहुंचाने की बजाय पुलिस को फोन करने पर राहगीरों से अभद्रता की। राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस से निघासन सीएचसी भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...